home page

जांजगीर-चांपा में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त, एक दुकान किया सील

 | 
जांजगीर-चांपा में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त, एक दुकान किया सील


जांजगीर-चांपा में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त, एक दुकान किया सील


जांजगीर-चांपा, 30 मई (हि. स.)। खरीफ सीजन से पहले जांजगीर-चांपा जिले में कृषि विभाग ने उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न निजी कृषि केंद्रों का आज शनिवार काे औचक निरीक्षण कर 2638 बोरी रासायनिक खाद जब्त की है।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि चांपा स्थित मेसर्स दिशा सेल्स में उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण में अनियमितता पाए जाने पर 2306 बोरी खाद पर विक्रय प्रतिबंध लगाते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। इसमें एनपीके, एसएसपी और जिंकेटेड एसएसपी उर्वरक शामिल हैं।

वहीं बलौदा विकासखंड के ग्राम पिसौद स्थित राजकुमार साहू कृषि केंद्र में छापेमारी के दौरान 332 बोरी उर्वरकों का अवैध भंडारण पाया गया। कृषि विभाग ने खाद जब्त करते हुए दुकान को सीलबंद कर दिया।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने और उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलेभर में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT