home page

नकटी गांव के बाद अब तूता गांव के 35 मकानाें पर अतिक्रमण काे लेकर नाटिस

 | 
नकटी गांव के बाद अब तूता गांव के 35 मकानाें पर अतिक्रमण काे लेकर नाटिस


रायपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब राजधानी से लगे तूता गांव में विवाद पैदा हो गया है। नवा रायपुर डेवलपमेट एथारिटी (एनआरडीए) ने गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किया है। इसके साथ ही इन मकानों में रहने वालों के बीच दहशत पैदा हो गई है।

एनआरडीए द्वारा 30 जून को जारी के नोटिस में ग्रामीणों पर प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। नोटिस में 6 जुलाई तक जवाब देने का समय के साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का तर्क है कि वे इस जगह पर पिछले 25 से 50 वर्षों (दशकों) से रह रहे हैं और उनकी पूरी पीढ़ी यहीं पली-बढ़ी है। उनका सवाल यह है कि यदि उनका आशियाना अवैध था, तो इतने दशकों तक प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह खामोश क्यों रहा?

वहीं एनआरडीए अधिकारियाें का कहना है कि प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जाें काे हटाया जा रहा है, इसी के तहत कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल