home page

चौराहों और सड़कों के किनारे से अवैध ठेलों पर कार्रवाई

 | 
 चौराहों और सड़कों के किनारे से अवैध ठेलों पर कार्रवाई 
कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशों के अनुसार, नगर निगम, राजस्व, और पुलिस अमला द्वारा शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में, शहरी व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन का यह अभियान निरंतर जारी है। इस क्रियाकलाप का हिस्सा बनते हुए, शुक्रवार को नगर निगम की उड़ान दस्ता टीम ने अतिक्रमण के साथ सख्त कार्रवाई की। अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण कर रहे अवैध संचालित ठेले को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी सिलसिले में, आकाशवाणी चौक, रिंग रोड, आदि में भी आवश्यक कार्रवाई की गई है। 

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को बार बार समझाइश दी जा रही है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि बीते दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुबह शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर शहरी व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम अमला एक्शन मोड़ में आ गया। बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनती है, जिसकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शहर के अम्बिकावाणी चौक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया था। जिस पर नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध ठेले और गुमटियां को हटाया। वहीं नगर निगम की उड़न दस्ता टीम लगातार शहर का भ्रमण कर अवैध ठेले गुमटियों का संचालन कर रहे लोगों को समझाइश भी दे रही है।