home page

खनिज़ विभाग की कार्रवाई, 7 दिन में 13 प्रकरण दर्ज, 2 लाख से अधिक की अर्थदंड

 | 
खनिज़ विभाग की कार्रवाई, 7 दिन में 13 प्रकरण दर्ज, 2 लाख से अधिक की अर्थदंड


बलौदाबाजार, 20 जून (हि.स.)। जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत 7 दिन में कुल 13 प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें 2 लाख 38 हजार रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज रेत के अवैध उत्खनन के कुल 2 प्रकरण एवं परिवहन के कुल 13 प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें से एक प्रकरण सोनपुर तहसील सोनाखान में दर्ज किया गया जिसमे 2 चैन माउंटेन मशीन को सील कर अवैध उत्खननकर्ता से 2 लाख 38 हजार अर्थदण्ड राशि की वसूली की गई है। परसापली तहसील लवन में महानदी क्षेत्र में एक चैन मांउटेन मशीन एवं 3 हाइवा को कार्यवाही में जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त थाना सिमगा क्षेत्र में खनिज टास्क फोर्स दल के द्वारा रेत से भरी 11 हाइवा पर अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग का प्रकरण दर्ज किया गया है।

खनिज विभाग द्वारा जिला में खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई से लगभग बीस लाख रुपये खनिज राजस्व के वसूल करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर