home page

ट्रेडर्स एंड मार्ट में चोरी करने वाला आरोपित चंद घंटों में गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का सामान बरामद

 | 
ट्रेडर्स एंड मार्ट में चोरी करने वाला आरोपित चंद घंटों में गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का सामान बरामद


जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई (हि. स.)। जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चोरी गए इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर आज शुक्रवार काे उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, साहू ट्रेडर्स एंड मार्ट के संचालक राजकुमार साहू, निवासी ग्राम तलदेवरी ने 30 जुलाई को थाना बिर्रा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के समय इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य सामग्री चोरी कर ली गई है।

शिकायत के आधार पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 98/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 331(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही की तलाश तेज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम तलदेवरी निवासी 18 वर्षीय दिपेन्द्र कुमार आदिले को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामग्री में एक सनसुई कंपनी का टीवी, एक केप्स कंपनी की चिमनी, जीएम कंपनी के तीन सीलिंग पंखे, एक इन्वर्टर तथा एक राउंडिंग कुर्सी शामिल है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, जनक कश्यप एवं थाना बिर्रा के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT