home page

मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित पांच लाख की चोरी करने वाला आराेपित गिरफ्तार

 | 
मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित पांच लाख की चोरी करने वाला आराेपित गिरफ्तार


बीजापुर, 02 सितंबर (हि.स.)। जिले कि पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा मोबाइल चोरी एवं मोटर साइकिल चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए आज बुधवार काे एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आराेपित के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 05 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित रोशन गुप्ता (उम्र 21 वर्ष) निवासी राउतपारा बीजापुर, थाना बीजापुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी मोबाइल दुकान मोबाइल जोन, बीजापुर से 26 अगस्त की दरम्यानी रात दुकान में रखे 09 नग मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं । रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा चोरी गए मोबाइल एवं आरोपि‍त की तलाश प्रारंभ की गई। उन्हाेंने बताया कि इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में पीड़ित महेन्द्र कुमार निर्मलकर निवासी बिलासपुर, हाल आवापल्ली द्वारा थाना कोतवाली बीजापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 05 नवंबर 2025 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी-10-बीव्ही-5485 को काल भैरव आकांक्षा ऑटोमोबाइल गैरेज, बीजापुर में खड़ा किया था, जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी । पुलिस द्वारा उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही थी ।

विवेचना के दौरान थाना कोतवाली बीजापुर पुलिस एवं साइबर सेल बीजापुर द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर तकनीकी सहायता से आरोपि‍त की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान आरोपि‍त द्वारा मोबाइल एवं मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपि‍त के स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार आरोपि‍त लखन समतुल (उम्र 23 वर्ष) निवासी ग्राम कोटेर (डोंगरीपारा), थाना बीजापुर को पुलिस द्वारा प्रकरण में चोरी गए मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित करीब 05 लाख कीमत का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपि‍त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे