home page

एसीबी अधिकारी बनकर मोबाइल व लैपटाप लूटने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
एसीबी अधिकारी बनकर मोबाइल व लैपटाप लूटने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार


धमतरी, 23 सितंबर (हि.स.)। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर घर में बेखौफ घुसकर गोली मारने की धमकी देने व लाखों के सामग्री लेकर फरार एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूट के लैपटाप और मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दो लोगों की गिरफ्तारी कर जेल भेज चुके हैं।

रुद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ आरोपित स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे लैपटाप, आठ नग मोबाइल व अन्य सामाग्री को अपने साथ ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई थी। इस मामले में पूर्व में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल चुके हैं। जबकि एक आरोपित अभी भी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस पकड़ने में जुटी हुई थी। फरार आरोपित के पता चलने पर पुलिस टीम दबिश देकर आरोपित हितेश सिंह निवासी ग्राम सलका, बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर कोरिया को रूद्री पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा