home page

सुशासन तिहार उरंदाबेड़ा शिविर में मिले नाै दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण

 | 
सुशासन तिहार उरंदाबेड़ा शिविर में मिले नाै दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण


कोंडागांव , 27 मई (हि.स.)। जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम उरंदाबेड़ा में आज बुधवार काे आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग ने नाै दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक शामिल हैं। ग्राम कन्हारगांव के अंशुराम यादव और विद्या नेताम के साथ ग्राम बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल मिली। वहीं, कन्हारगांव के पनकु नेताम, सगना, एतवारिन बाई, गड़राराम सलाम और बंजोला के मंगल बघेल को श्रवण यंत्र दिए गए। इसके अतिरिक्त, कन्हारगांव की इतवारिन नेताम को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। उपकरण मिलने से लाभार्थियों ने राहत और खुशी जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे