home page

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की 8 दिवसीय निः शुल्क प्रशिक्षण शुरु

 | 
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की 8 दिवसीय निः शुल्क प्रशिक्षण शुरु
जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक सेवा संघ, महासमुंद, ने एक सामूहिक पहल के तहत अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक युवा सफलता प्राप्त करने के लिए शारीरिक दक्षता की तैयारी की शुरूआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो युवा अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनकी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारा जा सके, ताकि वे और भी बेहतर तैयारी कर सकें और अधिक से अधिक संख्या में युवा अग्निवीर में भर्ती हो सकें। इसमें 17 से 21 वर्ष के जिले, अन्य जिले व राज्य के निवासरत युवा, युवतियां शामिल होकर निःशुल्क प्रशिक्षण 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक प्राप्त कर सकेंगे। 6 दिसंबर को कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक बुलाई गई जिसमें कलेक्टर प्रभात मलिक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपुंजे व खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे को आवश्यक तैयारियां शुरू करने कहा। युवाओं के बेहतर तैयारी पूरी करने आवश्यक सामग्री, मैदान जिसमें 1600 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, पुल अप, जिक जैक रन, शटल रन इत्यादि किए जाने चर्चा किया गया। अग्निवीर भर्ती के लिए जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में लोकनाथ डडसेना पूर्व सैनिक 88883- 68895 से संपर्क किया जा सकता हैं व पुलिस लाईन महासमुंद में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक व शाम 4 से 6 बजे तक निशुल्क अनुभवी ट्रैनर द्वारा अभ्यास कराया जायेगा। जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सुबह नाश्ता की व्यवस्था कराई जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए पूर्व सैनिक सेवा संघ महासमुंद के संयोजक प्रदीप चंद्राकर के मोबाईल नम्बर 7498893401, अध्यक्ष युवराज चंद्राकर के मोबाईल नम्बर 9109598417, सचिव कनक राम निषाद के मोबाईल नम्बर 9621354394, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे के मोबाईल नम्बर  9617500748 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। भर्ती में चयनित युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा जिला जांजगीर चांपा में होने वाले भर्ती में शामिल कराया जायेगा।