home page

कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत

 | 

रायपुर, 12 जून (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जशपुर नगर पालिका में वशिष्ट कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने शुक्रवार काे संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल