home page

कटौद गांव में जुआ खेलते छह आरोपित गिरफ्तार, 11,100 रुपये और ताश पत्ती जब्त

 | 
कटौद गांव में जुआ खेलते छह आरोपित गिरफ्तार, 11,100 रुपये और ताश पत्ती जब्त


जांजगीर-चांपा, 1 मार्च (हि. स.)। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद में बीती रात पुलिस ने रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे छह आरोपिताें को गिरफ्तार किया। आरोपिताें के कब्जे से कुल 11,100 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कटौद में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपिताें को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपिताें में रामखिलावन कश्यप (40 वर्ष), दिनेश साहू (43 वर्ष), हरि कुमार कश्यप (30 वर्ष), घनश्याम कश्यप (29 वर्ष), जैनी साहू (33 वर्ष) और टिंकू केवट (30 वर्ष) सभी निवासी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं। पुलिस ने रविवार काे आरोपिताें के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT