home page

कुरुद में रंगमंच व बाउंड्रीवाल निर्माण को मंजूरी, 3.07 करोड़ स्वीकृत

 | 
कुरुद में रंगमंच व बाउंड्रीवाल निर्माण को मंजूरी, 3.07 करोड़ स्वीकृत


सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच, जेडी कालोनी के पास होगा निर्माण

धमतरी, 21 अप्रैल (हि.स.)। कुरुद नगर में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा बाईपास रोड स्थित जेडी कॉलोनी के सामने रंगमंच एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ सात लाख 52 हजार 683 रुपये की स्वीकृति दी गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग से मिली मंजूरी के बाद इस कार्य को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। निविदा समिति की बैठक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न निविदाओं का परीक्षण कर श्याम कंस्ट्रक्शन की निविदा को सबसे कम दर (एसओआर से 4.91 प्रतिशत अधिक) पर स्वीकार किया गया।

स्वीकृत लागत में 2 करोड़ 87 लाख 52 हजार 683 रुपये निर्माण कार्य हेतु तथा 20 लाख रुपये नान एसओआर मद में निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार 290.66 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 683 रुपये की शेष राशि निकाय निधि से वहन की जाएगी। नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए और स्वीकृत राशि से अधिक व्यय न हो। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में सांस्कृतिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।'

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा