home page

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, मछली पकड़ने गया था युवक

 | 
तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, मछली पकड़ने गया था युवक


जांजगीर-चांपा, 11 नवंबर (हि. स.)। जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मछली पकड़ने गए युवक का शव तालाब के पानी में तैरता हुआ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान राजा वर्मा उर्फ मिथुन (20 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजा बुधवार सुबह करीब 8 बजे गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को मिर्गी की बीमारी भी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT