home page

कुश्ती के अखाड़े में 10 जिलों के 150 पहलवानों ने दिखाया दमखम

 | 
कुश्ती के अखाड़े में 10 जिलों के 150 पहलवानों ने दिखाया दमखम


धमतरी

, 15 नवंबर (हि.स.)। शहर के गोकुलपुर वार्ड में रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती

प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के करीब 150 बालक एवं बालिका पहलवानों

ने दमखम दिखाया। स्वर्गीय उस्ताद जगतराम यादव की स्मृति में जय बजरंग

अखाड़ा एवं गोकुलपुर वार्डवासियों के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में

विभिन्न वजन वर्गों के मुकाबले हुए। राष्ट्रीयस्तर पर पदक जीत चुके

खिलाड़ियों की उपस्थिति के साथ बालिका पहलवानों का उत्साह भी आकर्षण का

केंद्र रहा।

सत्संग भवन के पास आयोजित प्रतियोगिता में कोरबा,

बिलासपुर, रायपुर, बालोद, कोंडागांव, कांकेर, दुर्ग, खैरागढ़, बेमेतरा और

धमतरी जिले के खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ अवसर पर मुख्य अतिथि

भाजपा नेता एवं समाजसेवी चेतन हिंदूजा थे। अध्यक्षता गोकुलपुर वार्ड के

पार्षद गजेंद्र कंवर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दंतेश्वरी अखाड़ा

रायपुर के उस्ताद अशोक यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू

पहलवान और सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष कोमल संभाकर उपस्थित थे।प्रतियोगिता

में बालक एवं बालिका वर्ग के पहलवानों ने अलग-अलग वजन श्रेणियों में

मुकाबले किए। खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और तकनीक से

प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार और स्मृति

चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में उस्ताद भगवान सिंह यादव,

अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष मेघराज यदु, सचिव नुमेश यादव, कोषाध्यक्ष

मनोज साहू और सहसचिव पुरुषोत्तम यदु सहित विभिन्न जिलों से आए कोच एवं

खिलाड़ी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा