home page

बस्तर के 12 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए किया गया सम्मानित

 | 
बस्तर के 12 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए किया गया सम्मानित


जगदलपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ कुमार सिन्हा और डीएमसी अशोक पाण्डे की माैजूदगी में रविवार काे बस्तर जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत सात विकासखंडों से उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षण करने वाले 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में 'पोस्ट ऑफ द मंथ' व 'स्पर्धा विनर' शिक्षकों को विशेष रूप से चुना गया।

इस अवसर पर माह जुलाई के 'पोस्ट ऑफ द मंथ' में 5 शिक्षकों – रिंकी नेताम, किरण तिवारी, गेंदकुमारी तिवारी, संतोषी कश्यप और डोमेंद्र कुमार गंगबेर को सम्मानित किया गया। वहीं, 'स्पर्धा विनर' में 7 शिक्षकों – नूतन वर्मा, नोगेश्वर कुमार साहू, निशा साहू, वेणुधर जोशी, यास्मिन बानो, ममता झा और चित्ररुपा गौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा एवं एसपी शलभ सिन्हा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रों के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दाैरान कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, डीएमसी अशोक पाण्डे, ओपन लिंक्स फाउंडेशन से हेमन्त चंद्रा व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे