home page

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल-112 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट भी हुई शामिल

 | 
जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल-112 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट भी हुई शामिल


जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल-112 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट भी हुई शामिल


जांजगीर-चांपा, 20 मई (हि. स.)। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस को 10 नए डायल-112 वाहन और एक हाईवे पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को इन आधुनिक वाहनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने नवीन नेक्स्ट जनरेशन ERSS डायल-112 वाहनों को रवाना किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जीवीके चालकों की मौजूदगी में वाहनों का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने और पीड़ितों तक शीघ्र पुलिस सहायता पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मिले आधुनिक वाहनों से अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी। साथ ही हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT