1 नवंबर से होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी

 | 
छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अधिकारियों के अनुसार, सहकारी समितियों में धान खरीद के लिए तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। समितियों में अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान और प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीद की जाएगी, जो 15 क्विंटल के स्थान पर होता था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। बीते वर्ष 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।