बलरामपुर : जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी, आवेदनों के संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण के निर्देश
बलरामपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज सोमवार काे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से जुड़े आवेदन प्रशासन को सौंपे। जनदर्शन के दौरान, प्राप्त आवेदनों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
जनदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सभी आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों से कहा गया कि जनदर्शन शासन और आम जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। आवेदनों के निराकरण के बाद इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

