home page

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

 | 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख


नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज खरीदारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

अमेरिका में संशोधित हायरिंग डाटा ने पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट की गति को तेज कर दिया। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,757.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 342.26 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,690.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,995.13 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,901.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,714.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 179.32 अंक यानी 0.68 प्रतिशत उछल कर 26,319.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सिंगापुर के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है। गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,655.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत उछल कर 3,947.91 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में आज जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 1,263.29 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की छलांग लगा कर 66,870 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 758.21 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की उछाल के साथ 44,984.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,625.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि कोस्पी इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,307.23 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 174.27 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,843 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत उछल कर 6,425.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक