home page

वरिष्ठ आईएएस वीर विक्रम यादव होंगे डीजीसीए के अगले महानिदेशक

 | 
वरिष्ठ आईएएस वीर विक्रम यादव होंगे डीजीसीए के अगले महानिदेशक


नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स)। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। वह फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे। यादव वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अब वरिष्ठ आईएएस वीर विक्रम यादव डीजीसीए में महानिदेशक के रूप में फैज अहम किदवई की जगह लेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक विक्रम यादव की नियुक्ति नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में महानिदेशक के रूप में की गई है। वीर विक्रम यादव 1996 बैच के ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। वे वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर