home page

टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.81 लाख करोड़ की गिरावट, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान

 | 
टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.81 लाख करोड़ की गिरावट, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान


नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में 2.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को हुआ। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक नुकसान उठाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल दो कंपनी के मार्केट कैप में इस सप्ताह 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस सप्ताह के कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 2,81,581.53 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के मार्केट कैप में 18,210.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दो मार्च से छह मार्च के बीच हुए कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 10,55,567.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 46,936.82 करोड़ रुपये कम होकर 9,40,049.82 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 46,552.30 करोड़ रुपये गिर कर 13,19,107.08 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 45,629.03 करोड़ रुपये घट कर 5,43,208.36 करोड़ रुपये के स्तर पर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 28,934.56 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,91,136.03 करोड़ रुपये के स्तर पर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 28,492.44 करोड़ रुपये की कमी के साथ 9,25,380.15 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 26,350.67 करोड़ रुपये घट कर 5,23,042.51 करोड़ रुपये के स्तर पर और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,732.75 करोड़ रुपये कम होकर 10,67,120.50 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, सोमवार से शुक्रवार के कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़ कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 3,459.99 करोड़ रुपये उछल कर 5,30,546.54 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,01,583.05 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 13,19,107.08 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,67,120.50 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 10,55,567.27 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,40,049.82 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 9,25,380.15 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,91,136.03 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,43,208.36 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,30,546.54 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,23,042.51 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक