home page

टाटा हिताची ने दो नई मशीनें की लॉन्च

 | 
टाटा हिताची ने दो नई मशीनें की लॉन्च


टाटा हिताची ने दो नई मशीनें की लॉन्च


नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। देश की प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनी टाटा हिताची ने इक्विपमेंट और सॉल्यूशन के लिए दो नई मशीनों को लॉन्च किया है। ये मशीनें भारत में बुनियादी ढांचे का निर्माण, खनन और संबंधित इंडस्ट्रीज़ की नई जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई हैं।

टाटा हिताची के प्रबंध निदेशक संदीप सिंह ने मंगलवार को नोएडा के एक्सपो सेंटर में चल रहे बौमा कॉनएक्सपो इंडिया में लगे टाटा हिताची के पवेलियन में पत्रकारों से औपचारिक रूप से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

संदीप सिंह ने बताया कि बौमा कॉनएक्सपो इंडिया हमारे लिए कस्टमर्स, पार्टनर्स और बड़े कंस्ट्रक्शन इकोसिस्टम से जुड़ने का बड़ा प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की नई-नई मांगों के सॉल्यूशन के लिए काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि टाटा हिताची ने इक्विपमेंट और सॉल्यूशन के लिए दो नई मशीनों को लॉन्च किया गया। नई लॉन्च की गई मशीनें एनएक्स 30 नीयो और जैडएक्सिस 40 यू कॉम्पैक्ट से कंस्ट्रक्शन के विशिष्ट और सामान्य कार्यों का अधिक विकल्प भी देगी। ये मशीनें भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और संबंधित इंडस्ट्रीज़ की नई-नई ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। सिहं ने बताया कि टाटा हिताची ने अपने पैवेलियन में मिनी एक्सकेवेटर, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, कंस्ट्रक्शन एक्सकेवेटर, बैंकहो लोडर और लोडर प्रदर्शित किया है।

उल्लेखनीय है कि इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चार दिनी बौमा कॉनक्लेव आज से शुरू हुआ है। इसमें निर्माण मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री, मशीनें, खनन मशीनें और निर्माण वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कई देशों के मशीनरी निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर