कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट, 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब आया ब्रेंट क्रूड ऑयल
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला सोमवार भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 96.52 डॉलर प्रति बैरल और 89.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
ऑयल प्राइस डॉट कॉम के मुताबिक फिलहाल शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.25 डॉलर यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 96.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.80 फीसदी यानी 1.83 फीसदी टूटकर 90.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
जानकारों का कहना है कि पिछले हफ्ते अप्रैल, 2020 के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज करने के बाद इसकी कीमतें और नीचे आ गईं। पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड का भाव 16 फीसदी से ज्यादा गिरा है। अक्टूबर के आखिर में छह महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद से क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में हुए मध्यावदी चुनावों के नतीजे रहे। चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत के बाद कारोबारियों को लगने लगा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध ज्यादा नहीं बढ़ेगा। हालांकि, अमेरिका की तरफ से आ रहे अलग-अलग बयानों ने बाजार की चिंता बनाए रखी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

