home page

पंजाब एंड सिंध बैंक को गिफ्ट सिटी में आईएफएससी बैंकिंग यूनिट खोलने की मिली मंजूरी

 | 
पंजाब एंड सिंध बैंक को गिफ्ट सिटी में आईएफएससी बैंकिंग यूनिट खोलने की मिली मंजूरी


- बैंक को गिफ्ट सिटी में आईएफएससी बैंकिंग इकाई स्थापित करने का लाइसेंस मिला

नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स)। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक को गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) से अपनी पहली आईएफएससी बैंकिंग इकाई (आईबीयू) स्थापित करने के लिए लाइसेंस मिल गया है।

बैंक ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उसे गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में आईएफएससी बैंकिंग इकाई (आईबीयू) शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) से मंजूरी मिल गई है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि यह कदम बैंक की अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग मौजूदगी बढ़ाने और विश्व-स्तरीय ऑफशोर बैंकिंग सेवाएं देने की दिशा में एक अहम कदम है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के अनुसार आईबीयू विदेशी मुद्रा बैंकिंग, व्यापार वित्त और अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं के जरिए कॉर्पोरेट, वित्तीय संस्थानों, आयातकों और वैश्विक निवेशकों की फाइनेंसिंग आवश्यकताओें को पूरा करेगा। बैंक ने कहा कि यह कदम बैंक के लिए वैश्विक वित्तीय बाजारों में प्रवेश का एक ऐतिहासिक अवसर है, जो विदेशी मुद्रा ऋण और व्यापार वित्त को बढ़ावा देगा।

बैंक ने कहा कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार क्षमताओं को मज़बूत करते हुए गिफ्ट आईएफएससी को एक प्रमुख विश्वव्यापी केंद्र के तौर पर विकसित करने के भारत सरकार के विजन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर