home page

युवाओं के लिए ओप्पो की नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च: एआई तकनीक से होगी प्रोफेशनल फोटोग्राफी

 | 
युवाओं के लिए ओप्पो की नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च: एआई तकनीक से होगी प्रोफेशनल फोटोग्राफी


जयपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। राजधानी जयपुर में ओप्पो इंडिया ने बुधवार को अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च की। इसमें रेनो 16 5जी और रेनो 16सी 5जी स्मार्टफोन पेश किए गए हैं।

ओप्पो इंडिया की पीआर एंड कम्युनिकेशंस हेड गोल्डी पटनायक ने बताया कि नई सीरीज युवाओं की रचनात्मकता और बेहतर फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

पटनायक के अनुसार इस सीरीज में भारत का पहला होलोवर्स 3डी डिज़ाइन, 50 मेगापिक्सल एआई पोर्ट्रेट कैमरा, 3.5 गुना टेलीफोटो लेंस, सभी फोकल लंबाइयों पर 4के 60 फ्रेम प्रति सेकंड एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित रचनात्मक सुविधाएं दी गई हैं।

रेनो 16 में 6.32 इंच और रेनो 16सी में 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के जल व धूल प्रतिरोधी सुरक्षा तथा एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। रेनो 16 में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर, 6700 एमएएच बैटरी और 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग है, जबकि रेनो 16सी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 7000 एमएएच बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।

सीरीज में एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम, पॉपआउट 2.0, एआई रिकंपोज, एआई इरेज़र, एआई बेस्ट फेस, एआई अनब्लर और एआई स्टूडियो जैसे चित्र संपादन उपकरण दिए गए हैं। नया कलरओएस 16 ऑपरेटिंग सिस्टम एआई माइंड पायलट, एआई माइंड स्पेस, एआई बिल मैनेजर, एआई अनुवाद, एआई रिकॉर्डिंग स्टिकर और एआई स्कैन जैसी सुविधाओं से लैस है।

कंपनी ने इसके साथ ओप्पो बबल स्मार्ट कैमरा सहयोगी उपकरण और एनको एयर5 ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। एनको एयर5 में 52 डेसीबल सक्रिय शोर नियंत्रण, 54 घंटे तक की बैटरी क्षमता और ब्लूटूथ 6.1 कनेक्टिविटी दी गई है।

वहीं रेनो 16 5जी का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 61,999 रुपये तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 67,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि रेनो 16सी 5जी के अन्य वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश