home page

एनएसई का शेयर बीएसई पर करीब एक फीसदी बढ़त के साथ सूचीबद्ध

 | 
एनएसई का शेयर बीएसई पर करीब एक फीसदी बढ़त के साथ सूचीबद्ध


एनएसई का शेयर बीएसई पर करीब एक फीसदी बढ़त के साथ सूचीबद्ध


मुंबई, 24 सितंबर (हि.स.)। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयरों की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर गुरुवार को लिस्टिंग करीब एक फीसदी बढ़त के साथ हुई है। कारोबार के पहले दिन एनएसई का शेयर बीएसई पर 1,785 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 1800 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर एनएसई का शेयर 1800 रुपये पर खुला, जो अपने निर्गम मूल्य से 0.84 फीसदी अधिक है। कारोबार के दौरान यह 3.36 फीसदी बढ़कर 1,845 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 4,55,400 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक एनएसई के ट्रेड किए गए शेयरों की कुल संख्या 116.53 लाख शेयर थी। देश के दूसरे सबसे बड़े आईपीओ के रूप में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ को सोमवार को बोली के अंतिम दिन लगभग छह गुना अभिदान मिला था। संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग से आईपीओ को अच्छा समर्थन मिला। एनएसई के आईपीओ ने 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर