home page

लीप इंडिया लिटिडेट का ईपीओ 8.38 गुना हुआ सब्सक्राइब

 | 
लीप इंडिया लिटिडेट का ईपीओ 8.38 गुना हुआ सब्सक्राइब


नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। लीप इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के आखिरी दिन मंगलवार को 8.38 गुना सब्सक्रिप्शन किया गया है। आपूर्ति श्रृंखला एसेट पूलिंग कंपनी की योजना इस आईपीओ से 2,480 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ के तहत ऑफर की गई 11,49,91,735 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 96,32,60,770 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं है। वहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 16.84 गुना अभिदान मिला। इसी तरह गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 12.64 गुना बोलियां मिलीं, जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 1.71 गुना बोलियां प्राप्त हुई है।

लीप इंडिया लिमिटेड ने गरुवार को कई संस्थागत निवेशकों से 743.62 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 151-159 रुपये प्रति शेयर तय किया हुआ है। आईपीओ में 480 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 2,000 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

कंपनी इस नए निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कुछ कर्ज़ों को चुकाने या पूर्व-भुगतान करने में करेगी, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में होगा। मूल्य का दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का निर्गम के बाद बाजार पूंजीकरण लगभग 7,005 करोड़ रुपये होगा।

उल्लेखनीय है कि 2013 में बनी ये कंपनी अपने 'शेयर और रीयूज' (साझा करने और दोबारा इस्तेमाल करने) वाले बिजनेस मॉडल का इस्तेमाल करती है, जिसे 'पूलिंग' कहा जाता है। एफएंडएस रिपोर्ट के मुताबिक यह भारत के सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेक्टर में ऑन-डिमांड एसेट पूलिंग सर्विस देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर