home page

ज्योति स्ट्रक्चर्स को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन से 949.35 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

 | 
ज्योति स्ट्रक्चर्स को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन से 949.35 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले


ज्योति स्ट्रक्चर्स को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन से 949.35 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले


-कंपनी को 800 केवी एचवीडीसी ट्रांसमिशन लाइनों के लिए 949.35 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक जानी-मानी कंपनी ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से एक बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को 800 केवी एचवीडीसी ट्रांसमिशन लाइनों के लिए 949.35 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) में एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है, जो पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं विनियम, 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत है।

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने जारी एक बयान में बताया कि यह ऑर्डर '±800 केवी एचवीडीसी बाइपोल बाड़मेर-II और साउथ कलंब ट्रांसमिशन लाइन्स' प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिन्हें राजस्थान में दो पैकेज TL01 और TL02 में बांटा गया है। इसके दायरे में टोटल टर्नकी बेसिस पर ±800 केवी एचवीडीसी ट्रांसमिशन लाइनों की सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।

कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को दो लॉट में बांटा गया है, जिसमें लॉट 1 और लॉट 2 है। इसमें लॉट 1 की कीमत गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के बिना 474.85 करोड़ रुपये है, जबकि लॉट 2 की कुल लागत जीएसटी के बिना 474.50 करोड़ रुपये है। इस तरह दोनों लॉट की कुल लागत कीमत जीएसटी के बिना 949.35 करोड़ रुपये है। दोनों पैकेजों को पूरा करने की अवधि संबंधित 'नोटिफिकेशन ऑफ अवार्ड' की तारीख से 38 महीने तय की गई है।

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड के सीओओ अमित दत्ता ने कहा, हम इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए भारत के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में योगदान देने का मौका मिलने के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हमारा अनुभव हमें इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की दिशा में मार्गदर्शन देता है। हम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर काम करने और इन प्रोजेक्ट्स को योजना के अनुसार पूरा करने के लिए उत्सुक हैं।

इस विकासक्रम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि वह नोटिफिकेशन ऑफ़ अवार्ड (एनओए) की तारीख से 38 महीनों के अंदर प्रोजेक्ट पूरा कर लेगी। ये बड़े ऑर्डर ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड की मुश्किल पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को संभालने की मज़बूत काबिलियत को दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड का इस प्रोजेक्ट में शामिल होना, पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के उसके लगातार कमिटमेंट को दिखाता है। इस डेवलपमेंट को राजस्थान में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी एक वरदान के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे बढ़ी हुई पावर ट्रांसमिशन कैपेसिटी से फायदा होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर