home page

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’

 | 
जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स)। देश की प्रमुख स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर और नेशनल सेलिब्रिटी एंडोर्सर नियुक्त किया है।

कंपनी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बेहद गर्व और उत्साह के साथ जिंदल स्टेनलेस ने रणवीर सिंह को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है, जो कंपनी की ब्रांड यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस कदम का मकसद अपने ब्रांड का उपभोक्ताओं से जुड़ाव मजबूत करना, कंपनी की ब्रांड दृश्यता बढ़ाना और भारत के विकास में स्टेनलेस स्टील की भूमिका को उजागर करना है। यह करार देशव्यापी टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से उपभोक्ताओं से जुड़ाव को मजबूत करेगा।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक (एमडी) अभ्युदय जिंदल ने कहा कि जिंदल स्टेनलेस अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। रणवीर सिंह का व्यक्तित्व और दर्शकों से उनका मजबूत जुड़ाव उन्हें एक उपयुक्त विकल्प बनाता है, जो देशभर के लोगों तक स्टेनलेस स्टील की बहुमुखी उपयोगिता को पहुंचाने में मदद करेगा।

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड कंपनी की भारत तथा विदेशों में 16 विनिर्माण एवं प्रसंस्करण इकाइयां हैं। इनमें स्पेन और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। मार्च 2025 तक कंपनी का नेटवर्क 12 देशों में फैला हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर