home page

आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा

 | 
आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा


नई दिल्ली, 27 मई (हि.स)। आयकर विभाग ने बुधवार को आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-2 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब करदाता आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर अपना आईटीआर-2 को ऑनलाइन भर सकते हैं।

आयकर विभाग के मुताबिक आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाता के लिए है, जिनकी इनकम व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से प्राप्ति होती है। इससे पहले आयकर विभाग ने 15 मई को आईटीआर-1 और आईटीआर-4 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू की थी, जिनका इस्तेमाल छोटे और मझोले करदाता करते हैं।

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की इनकम के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म 30 मार्च को अधिसूचित किए गए अब आकलन वर्ष (ए.वाई.) 2026–27 के लिए आईटीआर-2 की ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ऐसे में करदाता रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं। व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2 को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है, जबकि बिना अंकेक्षण (ऑडिट) वाले आईटीआर-4 दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर