इफको चेयरमैन दिलीप संघाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
इफको ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि चेयरमैन दिलीप संघाणी ने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने बीते समय की यादें ताजा कीं।
कंपनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने परिवार के सभी सदस्यों के प्रति स्नेह जताया और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। यह एक आत्मीय और सार्थक मुलाकात थी। उनका सौजन्य, स्नेह और बहुमूल्य मार्गदर्शन वास्तव में प्रेरणादायक था।
दिलीप संघाणी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की अत्यंत व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने हमारे परिवार के लिए बहुमूल्य समय निकाला और जिस आत्मीयता तथा स्नेह से मुलाकात की, उससे हमारा मन गहराई से छू गया।’’
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

