home page

डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग ने शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

 | 
डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग ने शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित


डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग ने शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित


डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग ने शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित


नई दिल्ली, 10 जून (हि.स)। बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) ने बुधवार को ‘वी राइज’ के समापन पर नई दिल्ली में शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।

इंडिया हैबिटैट सेंटर के जूनिपर हॉल में शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को फूड, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेटिव एवं प्रभावी कारोबार के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इन सभी को देशभर से मिले 600 से अधिक आवेदनों में से चुना गया है। ये सभी फाइनलिस्ट भारत के व्यापार एवं आर्थिक विकास की कहानी में हिस्सा लेने की महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों की बढ़ती महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करती हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जानती हूं कि हर उपलब्धि सही तैयारी, रेजिलिएंस और सही समय पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के साहस का परिणाम होती है। नीति आयोग और डीपी वर्ल्ड के ‘वी राइज’ प्रोग्राम के माध्यम से सम्मानित महिला उद्यमियों ने भी आगे बढ़ने की वही भावना प्रदर्शित की है, अपनी ताकत को साबित किया है और वैश्विक बाजार के लिए कारोबार खड़ा किया है। उनका सफर हमें याद दिलाता है कि जब अवसर और दृढ़ इच्छाशक्ति को साथ मिलाया जाता है, तो भविष्य का सिर्फ सपना नहीं देखा जाता, बल्कि उसे साकार भी किया जाता है।

नीति आयोग की प्रधान आर्थिक सलाहकार एवं महिला उद्यमिता मंच की मिशन डायरेक्टर अन्ना रॉय कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन में भारत अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है और ऐसे में उद्यमिता एवं व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ज्यादा समावेशी एवं रेजिलिएंट इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ‘वी राइज’ को एक ऐसे व्यापक प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो महिला उद्यमियों को कौशल और आत्मविश्वास देता है। साथ ही सतत तरीके से विस्तार करने और वैश्विक बाजार में सार्थक भागीदारी के लिए जरूरी मार्केट ओरिएंटेशन भी प्रदान करता है।’

डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर सबकॉन्टिनेंट (इंडिया) हेमंत कुमार रुइया ने कहा कि महिला उद्यमी इनोवेशन, रोजगार सृजन और मजबूत समाज के साथ भारत के आर्थिक भविष्य को आकार दे रही हैं। नीति आयोग के वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर संचालित ‘वी राइज’ प्रोग्राम के माध्यम से डीपी वर्ल्ड क्षमता बढ़ाने, नेटवर्क का विस्तार करने और वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का अवसर देते हुए महिला उद्यमियों की सहायता कर रही है। यह पहल एक समावेशी ट्रेड इकोसिस्टम तैयार करने और उद्यमिता एवं इनोवेशन के माध्यम से भारत के विकास में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर