home page

सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 107–113 रुपये प्रति शेयर

 | 
सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 107–113 रुपये प्रति शेयर


सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 107–113 रुपये प्रति शेयर


नई दिल्ली, 22 जून (हि.स)। ओडिशा स्थित सरकारी आईटी समाधान प्रदाता कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार, 24 जून, 2026 को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए 29 जून तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 107–113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेश के लिए एंकर निवेशक 23 जून को बोली लागा सकेंगे।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू के लिए निवेशक कम से कम 132 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 132 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1.29 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) हिस्सा नहीं है। इस आईपीओ से जुटाई गई पूरी धनराशि कंपनी के पास जाएगी, जिसका उपयोग कारोबार विस्तार के लिए किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक आईपीओ से जुटाई गई धनराशि में से 53 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। वहीं, 25.88 करोड़ रुपये कर्ज को चुकाने में लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ राशि संभावित अधिग्रहण और अन्य कॉर्पोरेट आवश्यकताों के लिए रखी जाएगी। शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होने की संभावना है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 2 जुलाई को एनएसई और बीएसई संभावित है।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 1998 में बनी उन चुनिंदा आईटी सॉल्यूशंस कंपनियों में से एक है, जिन्होंने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के लिए अपनी तरह के अनोखे प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। यह कंपनी सरकारी टेक सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज देने में भी माहिर है। यह माइनिंग और उससे जुड़ी सर्विसेज़, सरकारी और पब्लिक सर्विसेज़ और टूरिज़्म जैसे सेक्टर में टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर