घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 260 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज भी आज सांकेतिक मजबूती दर्ज की गई है। यह चमकीली धातु आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है।
कीमत में बदलाव होने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,37,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,26,150 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,26,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 5,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 5,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया। इस तरह चांदी का भाव साप्ताहिक आधार पर 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,26,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,37,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,26,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,37,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,26,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,37,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,26,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,37,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,26,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,26,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,26,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,26,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,26,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,26,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,37,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,26,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

