home page

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी

 | 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी


- सोने की कीमत में एक सप्ताह में 3,440 रुपये तक की गिरावट

नई दिल्ली, 06 सितंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार की छुट्टी के दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख बना रहा। वहीं, चांदी ने आज सांकेतिक तेजी दर्ज की। भाव में बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। हालांकि चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली मजबूती दर्ज की गई।

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकती रही।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कमजोरी का रुख बनने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 3,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 3,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में सस्ता हो गया। कीमत में आई कमजोरी के कारण आज की सांकेतिक तेजी के बावजूद चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिकता रहा। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकता रहा। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा था।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा था। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिकता रहा।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक