घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की घटी चमक
- एक सप्ताह में 3,490 रुपये तक उछल गया सोना
नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन यानी आज देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना के भाव में तेजी आई है। चांदी आज सस्ती हो गई है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चेन्नई में सोने की कीमत 1,810 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है। दूसरी ओर, चांदी आज 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।
कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में गिरावट आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तेजी का रुख बनने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में तेजी आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 3,490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 3,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी भी मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में महंगा हो गया। कीमत में आई तेजी के कारण आज की गिरावट के बावजूद चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

