सोना और महंगा, चांदी में मामूली गिरावट
नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 3,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में 3,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी आ गई है। इसके विपरीत हाजिर चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी नजर आ रही है।
कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली गिरावट आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,39,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,37,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

