home page

घरेलू सर्राफा बाजार में थमा नहीं गिरावट का दौर, सोना और चांदी की घटी चमक

 | 
घरेलू सर्राफा बाजार में थमा नहीं गिरावट का दौर, सोना और चांदी की घटी चमक


- एक सप्ताह में 4,690 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली, 07 जून (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को जबरदस्त गिरावट का रुख नजर आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज सोना 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चेन्नई में सोने की कीमत में 2,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बावजूद अभी भी चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। सोना की तरह ही चांदी की कीमत में भी आज 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी आ गई है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना की कीमत में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह के कारोबार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।

भाव में आई गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,52,760 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,910 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक