सोना के भाव में सांकेतिक गिरावट, चांदी में मामूली बढ़ोतरी
- एक सप्ताह में 1,740 रुपये तक सस्ता हो गया सोना, चांदी 15 हजार रुपये तक लुढ़की
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख है। हालांकि देश के दूसरे सर्राफा बाजारों के विपरीत चेन्नई में आज सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में आज चांदी के भाव में भी मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोने के भाव में आज हुए उतार-चढ़ाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में आए मामूली उछाल के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,190 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
-----
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

