home page

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

 | 
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक


- एक सप्ताह में 2,100 रुपये तक महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार में सोना 3,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इस तरह, चांदी के भाव में आज 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल दर्ज की गई। भारत में सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,070 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना की कीमत में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछाल आया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव में पूरे सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। हालांकि इस उतार-चढ़ाव के बावजूद चांदी पिछले सप्ताह के भाव पर ही सेटल है। पिछले सप्ताह भी रविवार को चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी और इस सप्ताह भी ये चमकीली धातु इसी स्तर पर बनी हुई है। इस तरह तरह चांदी की कीमत में पिछले सप्ताह की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,48,220 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,48,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,48,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक