home page

सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख, सोना और चांदी के भाव में गिरावट

 | 
सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख, सोना और चांदी के भाव में गिरावट


नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बावजूद घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आमतौर पर युद्ध या जोखिम पूर्ण स्थिति बनने पर सोना और चांदी की मांग में तेजी आ जाती है, जिससे इन दोनों चमकीले धातुओं की कीमत बढ़ जाती है। लेकिन, इस बार आम परंपरा के विपरीत सोना और चांदी के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोना और चांदी के भाव पर दबाव बना दिया है, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट आ गई है। इस गिरावट का असर आज घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोना और चांदी के भाव पर भी नजर आ रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज पहले सत्र के कारोबार के दौरान सोना 2,305 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,67,610 रुपये से लेकर 1,67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,53,640 रुपये से लेकर 1,53,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में सांकेतिक गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

होली वाले दिन दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,53,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,67,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,67,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,53,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,67,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,53,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक