home page

एक्सिस बैंक के सीएफओ पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा

 | 
एक्सिस बैंक के सीएफओ पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा


नई दिल्ली, 29 जून (हि.स)। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पुनीत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 31 अगस्त को कारोबार खत्म होने के बाद बैंक छोड़ देंगे।

एक्सिस बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पुनित शर्मा ने अपने पेशेवर जीवन की यात्रा के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए इस्तीफा देने का फैसला लिया है। बैंक ने बताया कि उन्हें 31 अगस्त को कामकाज का समय समाप्त होने के बाद सेवाओं से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद वह बैंक के प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक और वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा नहीं रहेंगे।

बैंक के निदेशक मंडल ने सीएच एस. एस. मल्लिकार्जुन राव को स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति एक फरवरी, 2027 से 31 जनवरी, 2031 तक चार वर्ष के लिए होगी, जो उनका दूसरा कार्यकाल होगा। इसके अलावा बेंक ने निदेशक मंडल ने मुनीश शारदा को भी पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी है। इस पद पर उनका कार्यकाल 27 फरवरी, 2027 से 26 फरवरी, 2030 तक तीन वर्ष के लिए होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर