home page

अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी घटनाओं का अध्ययन कर रही सरकारः वाणिज्य मंत्रालय

 | 
अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी घटनाओं का अध्ययन कर रही सरकारः वाणिज्य मंत्रालय


नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स)। सरकार अमेरिका में आयात शुल्क (टैरिफ) से जुड़े ताजा घटनाक्रम और उसके संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “शुक्रवार को आयात शुल्क के बारे में आया अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का फैसला हमारे संज्ञान में है। अमेरिकी प्रशासन ने कुछ कदमों की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया है। हम इन सभी डेवलपमेंट्स और उसके पड़ने वाले असर को लेकर अध्ययन कर रहे हैं।”

उलेखनीय है कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने से संबंधित एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है। यह टैरिफ 24 फरवरी से दुनियाभर के देशों पर लागू हो जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर