home page

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

 | 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार


नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयर में आई बड़ी गिरावट की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स सपाट स्तर पर 0.01 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 7,483.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक ने 207.36 अंक यानी 0.80 प्रतिशत टूट कर 25,832.67 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,852.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,679.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,508.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 198.43 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,779.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 134.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,485 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,046.71 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 5,876.60 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,318 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,239.31 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स पर आज जबरदस्त दबाव बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 156.85 अंक यानी 1.94 प्रतिशत टूट कर 7,931.49 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 655.07 अंक यानी 0.94 प्रतिशत फिसल कर 69,089 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 115.07 अंक यानी 0.25 प्रतिशत लुढ़क कर 46,665.55 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,610.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक