आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाके के बाद लगी आग, तीस फंसे
| Feb 28, 2026, 15:59 IST
काकीनाका, 28 फ़रवरी (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम में शनिवार दोपहर को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ है। धमाका के बाद आग लगने से फैक्टरी में 30 से अधिक मजदूर फंस गए हैं। बड़ी संख्या में लाेगाें के हताहत हाेने की खबर है। घटना की सूचना पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी माैके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के साथ विस्तृत खबर का इंतजार है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील सक्सेना

