home page

समाजवादी पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल, पंकज चौधरी समेत कई बडे़ नेता रहे उपस्थित

 | 
समाजवादी पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल, पंकज चौधरी समेत कई बडे़ नेता रहे उपस्थित


अमेठी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में बुधवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के तीन विधायक अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी और राकेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद स्मृति ईरानी, अमर पाल मौर्य समेत कई बडे नेता, मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज (अमेठी), अभय सिंह गोसाईंगंज (अयोध्या) और विनोद चतुर्वेदी कालपी (जालौन) सीट से विधायक हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह