शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या, मंदिर में जले मिले शव
| Oct 1, 2026, 11:05 IST
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या कर दी गयी है। मंदिर परिसर में ही उनके शव जले हुए मिले। परिवार वालो ने गांव के एक युवक पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। मृतक साधुओं की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजिजगंज निवासी बाबा गोपाल दास(70) तथा सूथा निवासी बाबा बिहारी दास(55)के रूप में हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा

