प्रयागराज में आलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे
| Mar 23, 2026, 15:47 IST
प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा। मालवे में कई मजदूर दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स और राहत टीम बचाव कार्य में जुट गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

