महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरा
| Apr 17, 2026, 20:07 IST
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)।
महिला आरक्षण विधेयक से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने से संसद में गिर गया। विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। लोकसभा में 528 सदस्यों ने वोट डाले, जिसका दो तिहाई 352 होता है। यह विधेयक 54 वोट से गिर गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पवन कुमार

