कानपुर में कच्चा मकान ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत
| Sep 6, 2026, 14:53 IST
कानपुर, 06 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के थाना साढ़ क्षेत्र के ग्राम हिरनी में रविवार काे एक कच्चा मकान गिरने से बड़ा हादसा हाे गया है। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए थे, जिनमें से चार की मृत्यु होने की सूचना है, जबकि एक घायल महिला का उपचार चल रहा है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

